शामली, मार्च 1 -- मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसाना पर आयोजन किया गया। मेले का संचालन केंद्र प्रभारी अशोक सैनी की निगरानी में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरोग्य मेले में कुल 130 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, रक्तचाप और मधुमेह से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 19 मरीजों के ब्लड टेस्ट भी किए गए। चौसाना पीएचसी पर तैनात आयुष्मान मित्र ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से 60 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए। आयुष्मान कार्ड बनने से जरूरतमंद परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज पाने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने मौके पर ही पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.