संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 1193 मरीजों का इलाज किया गया। आयोजित मेले में त्वचा और मधुमेह रोगियों की तादाद अधिक रही। उदर और सांस के मरीजों की संख्या भी सौ के ऊपर रही। मेले में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक रही। घर के निकट चिकित्सा सुविधाएं मिलने की वजह से मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। जन आरोग्य मेला आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत एक ही छत के नीचे लोगों को अपने नजदीकी अस्पतालों पर दवा कराने की सुविधा मिल रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की जरूरी जांच भी हो जा रही है। नगरीय क्षेत्र में छह स्थान पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 18 अस्पतालों पर मेला लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.