शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चल रहे आरोग्य मेले का निरीक्षण करने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-लोधीपुर सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा पहुंचे। सीएमओ ने स्वयं मरीज देखे तथा उपचार बताया। सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं को सुव्यवस्थित कर रखने, दवाओं की एक्सपायरी तिथि का जांच कर ही मरीजों को दवा वितरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात् सीएमओ द्वारा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-जलीकोठी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...