मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- जानसठ। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य के अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इन मेलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के निवासियों को उनके घर के समीप ही सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। मेले के दौरान रामराज, मीरापुर, सिखेड़ा और राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की खासी उपस्थिति रही। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार, रामराज में 35, मीरापुर में 37, सिखेड़ा में 31 और राजपुर पीएचसी पर 16 मरीजों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की सघन जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित कीं। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला : 1470 मरीजों को मिला उपचार और सलाह स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.