लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति की हुई बैठक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने बुधवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से पोषण को भी जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी कदम उठाएं। वह वर्चुअल माध्यम से वाराणसी और मिर्जापुर मंडल की समीक्षा कर रहे थे।पोषण के महत्व को रेखांकित करें अमित घोष ने निर्देश दिए कि हर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पोषण के महत्व को रेखांकित करने के लिए विशेष प्रयास करें। मिर्जापुर व सोनभद्र में कुछ कमियां पाई गई हैं जिन्हें शीघ्र ही दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं सुधारें। जल्द ही औचक निरीक्षण के लिए जिलों से टीम भेजी जाएगी। --- कमियों को तत्काल करें दूर : ...