फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की निगरानी सख्त होगी। आरोग्य मेले में लगातार हो रही लापरवाही को देखते हुये यह निर्णय लिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की निगरानी को नोडल अधिकारी नामित करने के साथ सहायक अधिकारी भी लगा दिये हैं। यह लोग अगले रविवार से आवंटित क्षेत्र में भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले पर नजर रखेंगे जिससे कि मेले का लाभ आम जनमानस को मिल सके।मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लापरवाही बरती जा रही है। कहीं डॉक्टर, कहीं टेक्नीशियन, कहीं एलटी, फार्मासिस्ट अक्सर गायब रहते हैं। ऐस में मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला जनपद के शहरी, ग्रामीण सभी पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को लगता है। इसकी निगरानी को सीएमओ ने क्षेत्रवार नो...