मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का एसीएमओ ने किया निरीक्षण, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं
औरैया, मई 10 -- अयाना, संवाददाता। रविवार को सीएचसी सेंगनपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का निरीक्षण अपर सीएमओ डॉ. सुशील पुरी ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुशील पुरी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, जांच केंद्र और टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय से जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों पर 1680 मरीजों का हुआ उपचार, बांटी गईं दवाएं मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सामान्य बीमारियों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.