गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन 89 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। आरोग्य मेले में 2848 मरीजों को इलाज मिला। जिसमें 1237 पुरुष, 1341 महिलाएं और 270 बच्चे शामिल रहे। आरोग्य मेले में तीन लोगों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया। मेले में लिवर के 33, त्वचा रोग के 328, क्षय रोग के 11 मरीज मिले। वहीं 182 गर्भवतियों की जांच भी की गई। दूसरी बीमारियों से जूझ रहे करीब 980 मरीजों को इलाज मिला है। पांच मरीजों को रेफर किया गया है। मेले में 113 चिकित्सा और 291 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हुए। यह भी पढ़ें- सेहत पर दिखने लगा मौसम का असर, आरोग्य मेला पहुंचे 1586 मरीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.