मिर्जापुर, मई 18 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1093 मरीजों का उपचार कर उन्हें परामर्श दिया गया। डाक्टरों ने तेज धूप और गर्मी से बचाव संबंधी सलाह दी। कहाकि धूप में अनावश्यक बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय गमछा से सिर ढक लें। गर्मी के मौसम में तली भुनी चीज छोड़कर तरल पदार्थ का अधिक से अधिक और पानी खूब पिएं। हलिया संवाद अनुसार हलिया, मतवार व मुड़पेली स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मरीजों को आवश्यक सलाह दी। टीम ने मौसमी बीमारियां, त्वचा रोग, पेट दर्द, बुखार, रक्तचाप व शुगर से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला : 1590 मरीजों को मिला उपचार और सलाह वहीं केंद्र पर मौजूद लैब कर्मियों ने मरीजों...