गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। जिलाधिकारी कार्यालय में "जनता दर्शन" एवं जनसुनवाई की अब मॉनिटरिंग अब मु्ख्यमंत्री कार्यालय से होगी। नई व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों की जनसुनवाई कार्यवाही सीएम ऑफिस से लाइव जुड़ दिया गया है। जिससे शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा सीधे की जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करना होगा। अनावश्यक देरी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह बनाना है। तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था से आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.