मुख्यमंत्री आज 4534 उपनिरीक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र
लखनऊ, नवम्बर 5 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में 4534 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नवनियुक्त उपनिरीक्षकों में पहली बार चुनी गईं एसएसएफ की 60 महिला उपनिरीक्षक और तीन महिला पीएसी बटालियन की 106 महिला उपनिरीक्षक भी शामिल होंगी। नागरिक पुलिस के कुल 4242 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएगा, जिनमें 848 महिला उपनिरीक्षक शामिल होंगी। मुख्यमंत्री सशस्त्र पुलिस के 135 प्लाटून कमांडर को भी नियुक्ति पत्र देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.