लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 'प्रारंभिक उत्तर भारत और इसके सिक्के' पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह आयोजन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर शाम 6.30 बजे होगा। इस पुस्तक के लेखक देवेन्द्र हांडा व अनुवादक मनीष वर्मा हैं। इसका संग्रह हिंदुजा फाउंडेशन ने किया है। इस पुस्तक को उत्तरी भारत के स्वदेशी प्रारंभिक ऐतिहासिक सिक्कों की सबसे बड़ी संख्या पर चर्चा और चित्रण करने का गौरव प्राप्त है। यह पुस्तक प्रारंभिक ऐतिहासिक काल के दौरान उत्तर भारत में इतिहास, संस्कृति, कला, प्रतिमा विज्ञान, धातु विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यापार और व्यापारिक मार्गों, लोगों के प्रवास आदि पर मुद्राशास्त्र के प्रभाव को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.