मिर्जापुर, जुलाई 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों कैशलेस चिकित्सा कार्ड और छात्र-छात्राओं को मोजा-जूता,स्कूल बैग और ड्रेस की सौगात देंगे। इससे 5466 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी और लगभग एक लाख 82 हजार 975 नौनिहाल लाभान्वित होंगे। बुधवार को बनारस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों एवं उनके परिजनों के लिए पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार के लिए हेल्थकार्ड का शुभारंभ करेंगे। योजना का लाइव प्रसारण नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में किया जाएगा। जिले में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बीस शिक्षकों को प्रतीक रूप में बीस शिक्षकों को डेमो हेल्थकार्ड वितरित कर करेंगे। यह भी पढ़ें- आज बच्चों को मिलेगी डीबीटी मुख्यमंत्री चिकि...