मुख्यमंत्री आज राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्यालय का लोकार्पण
लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। नवीन भवन मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें 24x7 संचालित अत्याधुनिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित है। भवन में 200 से अधिक लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, क्लासरूम, लेक्चर हॉल, हॉस्टल एवं लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है।इसके अलावा राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है। लखनऊ में शहीद पथ स्थित डायल-112 मुख्यालय के निकट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.