गुड़गांव, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की बोर्ड की बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता सीएम एवं प्राधिकरण के चेयरमैन नायब सिंह सैनी करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह स्टेडियम, रेनीवेल और सड़कों के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वहीं चार अप्रैल को वे नगर निगम के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शहर में एफएमडीए के गठन के बाद यह सातवीं बोर्ड बैठक है। सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में होने वाली बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विस्तृत मंथन होगा। इसमें यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, जल आपूर्ति में सुधार, सीवरेज नेटवर्क को सुदृढ़ करने और शहरी नियोजन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.