सिद्धार्थ, अगस्त 9 -- सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम 3:30 बजे बांसी आएंगे। वह रतनसेन डिग्री कॉलेज परिसर में डुमरियागंज व बांसी विधानसभा क्षेत्र में 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाभी व अन्य स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है और कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था तक को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। इसके बाद 15 मिनट का समय आरक्षित रहेगा। 4: 50 बजे विधायक जय प्रताप सिंह के आवास पर जाएंगे। यहां 15 मिनट रुकने के बाद हेलीपैड पर पहुंच आगे ...