लखनऊ, सितम्बर 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक छोटे लाल वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनका निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...