मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत
बोकारो, जून 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का रविवार को पेटरवार स्थित छत्रु बाबू चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रांची से बोकारो जाने के दौरान वे कुछ समय के लिए छत्रु बाबू चौक पर रुके, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने चौक पर स्थापित स्वर्गीय छत्रु राम महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- पटेल चौक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत स्वागत समारोह में भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.