मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अतिथि व्याख्याताओं से मांगे आवेदन
गाजीपुर, जुलाई 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए योग्य एवं अनुभवी अतिथि व्याख्याताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि चयनित व्याख्याताओं को विभिन्न विषयों में छात्रों को प्रशिक्षण देने का अवसर मिलेगा। सिविल सेवा वर्ग के लिए भारतीय राज्यव्यवस्था, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, समसामयिक घटनाएं आदि विषय शामिल हैं। वहीं एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी जैसे विषयों के विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त तक अपने शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों के साथ बायोडाटा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.