पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है। बैठक में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शिक्षकों व अतिथि प्रवक्ताओं का चयन, छात्र-छात्राओं के चयन, छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के सम्बन्ध आदि विन्दुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत पंजीकरण के लिए सम्बन्धित छात्र-छात्राएं आवेदन-पत्र पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से प्राप्त कर 30 जून तक जमा किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- साक्षात्कार में शामिल हुए 42 शिक्षक इस मौके पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, सीवीओ डॉ....