कुशीनगर, जुलाई 8 -- कुशीनगर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई व एसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये बुद्ध पीजी कॉलेज कसया में निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराने के लिये अतिथि प्रवक्ता/विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रति व्याख्यान मानदेय प्रदान किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षण का अनुभव रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन विकास भवन के कक्ष संख्या-14 में स्वयं या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। विलं...