मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग शुरू
गौरीगंज, अगस्त 20 -- अमेठी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं कोचिंग उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग तथा एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुभवी प्रवक्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निशुल्क कोचिंग केंद्रों जीजीआईसी गौरीगंज, बाबू महिपति सिंह महाविद्यालय तिलोई तथा एटीएस असैदपुर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.