देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज व महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज संचालित है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अभ्युदय प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल सोमवार से शुरू है। इसकी अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट एवं एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रवेश परीक्षा जून माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम, काउंसिलिंग एवं मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जून माह के तृतीय सप्ता...