अंबेडकर नगर, अप्रैल 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल से छह जून तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत जेईई और नीट के लिए प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग आठ जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, एनडीए, सीडीएस एवं अन्य परीक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जून को इसी समयावधि में कराई जाएगी। परीक्षा परिणाम 19 जून को घोषित किया जाएगा, जबकि कोचिंग सत्र एक जुलाई से शुरू करने का प्रस्ताव है।अभ्युदय यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग को आवेदन शुरू योजना के तहत नि...