कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई व एनडीए, सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग में विषय विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवश्यक नोट्स, पीडीएफ अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज व निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक तथा ऑनला...