शामली, जून 10 -- शामली। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए योग्य एवं अनुभवी विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन शामली में आवेदन कर सकते हैं।

योजना की जानकारी सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि योजना के तहत सिविल सेवा, नीट, एनडीए, सीडीएस, जेईई, एसएससी, यूपीएसएसएससी तथा अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जनपद स्तर पर निशुल्क कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए योग्य, अनुभवी और प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवाएं विषय विशेषज्ञ के रूप में ली जाएंगी।

व्याख्याताओं का चयन उन्होंने बताया कि चयनित व्याख्याताओं का परीक्षण व्याख्यान जिला स्तरीय चयन समित...