मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश को अब 31 मई तक आवेदन
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नीट, जेई, यूपीएससी, यूपीपीएससी और एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए नए सत्र 2026-27 में क्लास एक जुलाई से शुरू होंगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर व केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज गोला में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग चलाई जा रही है। जिला समाजकल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 में तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन और केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज गोला से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- अभ्युदय कोचिंग के लिए 10 तक करें आवेदन जेई, नीट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.