मेरठ, मई 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा और स्थलीय निरीक्षण शुरू करने जा रहे हैं। आगामी चुनावों और विकास कार्यों की समीक्षा को देखते हुए शासन ने पूरी मशीनरी को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से प्रदेश के सभी आला अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव, कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी को यह सूचना जारी की गई है। जारी निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान किसी भी सरकारी कार्यालय का अचानक निरीक्षण कर सकते हैं। विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य न केवल सरकारी मशीनरी को कसना है, बल्कि आम जनता से सीधे मिलकर सरकारी योजनाओं का फीडबैक प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.