नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के लिए बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान सपा पर जमकर बोला। मायावती के साथ गेस्ट हाउस कांड को याद दिलाकर योगी सपा पर जमकर बरसे। पूजा पाल प्रकरण का जिक्र कर सपा पर निशाना साधा। योगी ने सपा को महिलाओं को लेकर हुई घटनाओं के बारे में आईना दिखाया। इसके बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया। अखिलेश यादव ने ऐक्स पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा कि जो मुकदमे मुख्यमंत्री जी ने अपने ऊपर से वापस लिए थे, उनकी लिस्ट याद करके वो खुद पढ़ेंगे या हम किसी से पढ़वा दें। सदन में या सड़क पर। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के लिए बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान निंदा प्रस्ताव रखने से पहले संबोधित किया। योगी ने कहा कि सपा माफियाओं के सामने नतमस्तक है...