फरीदाबाद, जुलाई 20 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय फिरोजपुर झिरका में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में लगभग तीन हजार पात्र लाभार्थी परिवार भाग लेंगे। इसे लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संबंधित विभागों के साथ सोमवार को बैठक की। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों की पूर्व काउंसलिंग, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा योजनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को अधिकतम लाभ मिल सके। मेले में ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी, महिला विकास, अनुसूचित जाति वित्त...