मुख्यधारा में लौटे नक्सली एतवारी हांसदा का शव पहुंचा गांव
गिरडीह, अगस्त 17 -- पीरटांड़। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे मोहनपुर निवासी एतवारी हांसदा का शव रविवार को उनके पैतृक गांव मोहनपुर पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी मोहनपुर पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। खराब व जर्जर रास्ते के कारण नेताओं को गांव तक पहुंचने में भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रामीणों ने एतवारी हांसदा की मौत की वजह जानने की भी इच्छा जताई। बताया गया कि एतवारी हांसदा बीमार चल रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.