लातेहार, अप्रैल 27 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। लातेहार पुलिस की ओर से सोमवार को छिपादोहर थाना परिसर में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने की। बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान एसपी ने आत्मसमर्पण कर चुके लोगों और उनके परिवार के सदस्यों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान भी किया। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं के लाभ में किसी प्रकार की परेशानी होने पर हरसंभव मदद की जाएगी। यह भी पढ़ें- आत्मसमर्पित नक्सलियों संग एसपी ने की बैठक उन्होंने कहा कि सरकार पुनर्वास और कल्याण के प्रति गंभीर है तथा मुख्यधारा से जुड़ च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.