बाराबंकी, मई 30 -- बाराबंकी। मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य जफर उर्फ चन्दा को गैंगस्टर न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। अपराध से अर्जित बताकर जिला प्रशासन द्वारा कुर्क की गई लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को मुक्त कराने के लिए दायर उसकी अपील न्यायालय ने खारिज कर दी है। कोतवाली नगर में वर्ष 2021 में मुख्तार अंसारी व उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जफर उर्फ चन्दा की भूमिका सामने आई। पुलिस का दावा है कि वह मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में असलहों के साथ एम्बुलेंस पर चलता था। वह गैंग की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहता था。

जांच और साक्ष्य जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर जफर उर्फ चन्दा और उसके सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र न्याय...