मुख्तार गैंग का हिस्ट्रीशीटर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
मऊ, अक्टूबर 2 -- चिरैयाकोट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने शुक्रवार को अमिरहा पलिया मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ मऊ और बलिया जिले में लूट, छिनैती, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में 32 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश पुलिस टीम को चकमा देकर एक साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया। आईएस-191 गिरोह के सरगना मृत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगियों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर शुक्रवार की भोर में थानाध्यक्ष चिरैयाकोट विजय प्रकाश मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.