गाजीपुर, अगस्त 3 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के शार्प शूटर रहे अंगद राय उर्फ झूलन की 9.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को सोमवार को कोतवाली पुलिस और राजस्व टीम ने कुर्क की। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति संगठित अपराध से अर्जित धन से अंगद राय ने अपनी पत्नी सरिता राय के नाम खरीदी थी। गैंगस्टर एक्ट में इस संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अंगद राय उर्फ झूलन पुत्र सर्वदेव राय निवासी शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल मुख्तार अंसारी गैंग का मुख्य शार्प शूटर और सहयोगी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज है। यह भी पढ़ें- एके-47 तस्करों की संपत्ति पर शिकंजा, चार सीओ से मांगा गया ब्योरा उसने संगठित अपराध से अर्जित धन से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम से भा...