मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। मुख्तार अंसारी के नाम पर धमकी देने के मामले में सोमवार को कोर्ट के आदेश पर रानीपुर क्षेत्र के मुंडसरा बुजुर्ग निवासी अश्वनी ने औरंगाबाद निवासी आसिम सउद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भूमि को लेकर छह लाख रुपये हड़पने और मुख्तार के नाम पर धमकी को लेकर एफआईआर दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि दो जुलाई 2016 को शहर क्षेत्र में भूमि दिलाने के नाम पर थाना रानीपुर क्षेत्र के मुंडसरा बुजुर्ग निवासी अश्वनी ने आसिम सउद को छह लाख की अग्रिम धनराशि दिया था। बताया गया कि अश्वनी ने दो लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये अपने बैंक खाते से ट्रांसफार्मर कराया था। काफी लंबा समय बीतने के बाद भूमि नहीं मिलने पर पीड़ित अश्वनी ने धनराशि वापस मांगा। इस पर आसिम ने धनराशि खर्च होने और जल्द वापस देने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.