लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता डालीबाग में मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने एलडीए के फ्लैटों में दो फ्लैटों की बुकिंग के लिए पंजीकरण खोल दिया है। इसके लिए 20 जून तक आवेदन किया जा सकता है। आवंटन लॉटरी से होगा।हैदर कैनाल बांध के पास करीब 20 मीटर चौड़ी सड़क से सटे इस आवासीय परिसर में कुल 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए हैं। पिछले वर्ष लाटरी से आवंटन हुआ था। दो लाभार्थियों ने निर्धारित समय सीमा में धनराशि जमा नहीं की। इससे उनका आवंटन रद्द कर दिया गया। अब उन्हीं दो फ्लैटों के लिए नया पंजीकरण शुरू किया गया है। योजना के तहत वही व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। साथ ही आवेदक या उसके परिवार के नाम शहर में कोई आवासीय मकान नहीं होना चाहिए। इस संबंध में आवेदन के साथ शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।

हिंद...