गाजीपुर, अगस्त 4 -- यूपी की योगी सरकार का माफियाओं और उनके गैंग पर ऐक्शन जारी है। गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अंगद राय की 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति सोमवार को पुलिस ने कुर्क कर ली। गैंगस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर इस संपत्ति को कुर्क किया गया है। अंगद अभी जेल में बंद है। यह संपत्ति अंगद राय ने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी थी। वहीं, मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अंगद राय उर्फ झूलन पुत्र सर्वदेव राय निवासी शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल मुख्तार के आईएस-191 गैंग का शार्प शूटर है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। उसने संगठित अपराध से अर्जित धन से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम भांवरकोल के गिरधरिया ...