बांदा, सितम्बर 10 -- चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निकहत अंसारी की अवैध मुलाकात मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अब्बास ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर जान को खतरा बताया और सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई। विधायक अब्बास पत्नी के साथ गुरुवार दोपहर पांच गाड़ियों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे। दो आरोपियों के हाजिर न होने और एक आरोपी के डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र देने के कारण मामले में आरोप तय नहीं हो सके। अब 18 सितंबर को सुनवाई होगी और आरोप तय होने के बाद गवाहों के बयान होंगे।पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे विधायक विधायक अब्बास अंसारी पत्नी निकहत अंसारी के साथ गुरुवार दोपहर 12 बजे पांच गाड़ियों का काफिला लेकर कोर्ट पहुंचे। अब्बास की गाड़ी कोर्ट परिसर के अंदर गई। बाकी गाड़...