नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- UP News: यूपी पुलिस की इनामी अपराधियों की जारी सूची में मुख्तार अंसारी का नाम उसके फरार गुर्गों के जरिये अब भी जिंदा है। पूर्वाँचल के कोयला किंग रहे विहिप नेता नंदकिशोर रुंगटा के अपहरण और हत्या के केस में शामिल मुख्तार अंसारी के खास कहे जाने वाले दो-दो लाख के इनामी शहाबुद्दीन और अताउर्रहान तीन दशक से पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। वे देश में हैं या बाहर दूसरे देश में पनाह लिए हैं, पुलिस यह भी पता नहीं कर सकी है। भेलूपुर के रवींद्रपुरी के रहने वाले नंद किशोर रुंगटा का 1997 में अपहरण कर रंगदारी मांगी गई थी। आरोप है कि रंगदारी की रकम लेने के बाद बिहार में उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि आज तक उनका शव पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस केस में मुख्तार अंसारी के साथ ही उसका साला गाजीपुर के महरूपुर (मोहम्मदाबाद) निवासी अताउर्रहमान ...