बगहा, मार्च 31 -- नरकटियागंज। नगर की मुख्य सड़क पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बीडीओ सूरज कुमार सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में नगर परिषद की टीम के साथ पुलिस बलों की मौजूदगी रही। बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही आर्थिक दंड के रूप में 12 हजार रुपए की वसूली की गई। बीडीओ ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.