दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। जिले के बाजार में होली की रंगीनी छाई हुई है। बड़े प्रतिष्ठानों के साथ फुटपाथी दुकानें भी होली से जुड़े सामानों से सजी हैं। सोमवार को शहर के दरभंगा टावर और लहेरियासराय गुदरी बाजार की थोक दुकानों से ग्रामीण क्षेत्र के विक्रेताओं ने जोरदार खरीदारी की। रंग-अबीर के साथ ऑपरेशन सिंदूर, राफेल व ब्रह्मोस मिसाइल साथ हनुमान गदा व शिव त्रिशूल थीम वाली पिचकारी की खूब बिक्री हुई। बाजार में इस बार लालू मुखौटा उपलब्ध नहीं है। बच्चे और युवा पीएम मोदी, अमित शाह व योगी के साथ हैकर एवं जोकर मुखौटे को पसंद कर रहे हैं। 500 से 2000 तक के अबीर से भरे छोटे-बड़े सिलेंडर को भी लोगों ने चाव से खरीदा है। बच्चों को परंपरागत पिचकारी के बजाय आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी के रूप में मशीनगन, राकेट लांचर, फ्री फायर राइफल आदि भा रहा है। दरभंगा टावर के ...