संतकबीरनगर, फरवरी 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होली का त्योहार पर्व नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नगर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर मुखौटा, टोपी, पिचकारी से पट गया है। पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। बाजार की यही रौनक लोगों को होली के आगमन का एहसास करा रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे अपनी पसंद का मुखौटा और टोपी की खरीदारी कर रहे हैं। राजस्थानी टोपी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। शहर की मेन रोड, गोला बाजार सहित अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। जगह-जगह मुखौटा, पिचकारी और टोपी टंगी हुई हैं। जहां पर अबीर-गुलाल की ढेरियां लगी हैं, वहीं मुखौटा भी बिक रहा है। बाजार में 30 रुपए से लेकर डेढ़ सौ रुपए तक की टोपियां बिक रही हैं। मुखौटा...