जमशेदपुर, जून 9 -- निर्मल भवन में मुखी समाज विकास समिति (झारखंड) की बैठक आयोजित की गई। इसमें कोल्हान प्रमंडल के अलावा झारखंड के अन्य पांच जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगठन के विस्तार, समाज की एकता एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भास्कर मुखी को मुखी समाज विकास समिति झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। सभी प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर उनके नाम का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।बैठक में भास्कर मुखी को नई प्रदेश कमेटी गठन एवं विस्तार के लिए अधिकृत किया गया। यह भी पढ़ें- भास्कर बने मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष इसके बाद उन्होंने टिक्की मुखी (जादूगोड़ा) को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, शंभु मुखी (डूंगरी...