मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- सीतामढ़ी, कांटी। पानापुर के जामिन मठिया में सीतामढ़ी पुलिस ने छापेमारी कर मुखिया से रंगदारी मांगने के मामले में तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में अजय कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार, सुरेंद्र राम के पुत्र विशाल कुमार और अरविंद कुमार के पुत्र ज्ञान जी शामिल हैं। सुरसंड थानेदार लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि बघारी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज उर्फ पिंटू से तीनों आरोपितों ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। 11 और 12 सितंबर को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। राशि देने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह भी पढ़ें- 10 लाख रंगदारी मांगने में 3 बदमाश गिरफ्तार थानेदार ने बताया कि अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। विशाल कुमार और ...