दरभंगा, मई 18 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। किरतपुर प्रखंड के पीओ ने मनरेगा योजना मद की राशि से पशु शेड निर्माण में वित्तीय गड़बड़ी किए जाने के कथित आरोप में रसियारी पौनी के मुखिया फेकन कामती से जवाब तलब किया है। पीओ फिरदौस रुमानी ने मुखिया फेकन कामती को भेजे शोकॉज लेटर में कहा कि आपने मनरेगा योजना के तहत संचालित योजना के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता बरती है। मुखिया ने आरोप से इनकार करते हुए कहा शोकॉज लेटर नहीं मिला है। मिलने पर जवाब देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...