गिरडीह, दिसम्बर 6 -- गावां, गिरिडीह। गावां मुख्यालय में शुक्रवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रखंड की सभी पंचायतों में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कहे जाने की कड़ी निंदा की गई। कहा गया कि अजय सिंह के द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार का आरोप लगाया गया था। आरोप के बाद विभागीय जांच भी हुई। लेकिन किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का मामला उजागर नहीं हुआ। पुनः अपने निजी स्वार्थ के कारण वे हमेशा धरना प्रदर्शन व विभागीय कार्रवाई करवाने की धमकी देते रहते हैं। संघ के सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं की जांच करने के बहाने लाभुकों से अवैध राशि वसूलने का भी आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि 10 दिसम्बर को श्री सिंह के द्वारा प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन की बात कही गई है। यदि यह धरना प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.