मुखिया संघ ने नवपदस्थापित एसडीएम से की शिष्टाचार मुलाकात
लातेहार, जून 2 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवपदस्थापित एसडीएम सुलेमान मुंडारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। साथ ही पंचायत स्तर पर लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी रखी। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन हरसंभव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.