गिरडीह, जनवरी 28 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के खेतो ग्राम में चन्द्रखो पंचायत के मुखिया गौतम शर्मा तथा एक पत्रकार चंद्रकांत श्रीवास्तव पर हुए जानलेवा हमले को लेकर धनवार मुखिया संघ ने गहरी निंदा की है। इस संबंध में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर पासवन ने कहा कि धनवार क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन अब तक चुप है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व बरजो पंचायत के मुखिया पर भी जानलेवा हमला हुआ था, वहीं सरस्वती पूजा के दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुखिया गौतम शर्मा को टारगेट कर हमला किया गया। इसके अलावा परसन ओपी क्षेत्र के जितकुंडी में खबर संकलन के दौरान पत्रकार चंद्रकांत श्रीवास्तव पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.