मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
हरिद्वार, जुलाई 13 -- श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पूर्व श्रीमहंत रघुमुनि ने अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास और उनकी कार्यकारिणी को अवैध बताते हुए उन पर नियमों और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई होगी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी दंडात्मक कदम उठाएगा। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में महंत रघुमुनि ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी ने कांचीपुरम में उत्तर पंगत के मुखिया का चुनाव नियमों के विपरीत कराया और पांच महंतों को निष्कासित कर दिया, जबकि नियमावली में आजीवन निष्कासन का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रयागराज की सिविल अदालत ने उनके निष्कासन को अवैध करार दिया है और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्तमान कार्यकारिणी की वैधता पर जवाब तलब किया है। उन्होंने अखाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.